डोबरा चांठी पुल पर योग कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आज डोबरा चांठी पुल के समीप योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आयुष विभाग की डॉ. सिद्धि मिश्रा के निर्देशन में योग शिक्षकों द्वारा सेतुबंध आसन सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। विधायक उपाध्याय ने उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहराया, जबकि जिलाधिकारी ने योग को स्वस्थ शरीर और सतत विकास का आधार बताया।

कार्यक्रम में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, एडीएम अवधेश कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूल छात्र और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!