“मॉक ड्रिल” की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवम्बर। आज गुरुवार को उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से सभी जनपदों में होने आगामी 15 नवम्बर को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर वर्चुअल टेबल टॉप एक्सर्साइज की गई।

पीपीटी के माध्यम से भूकंप और भूकंप-प्रेरित आपदा आपातकालीन परिदृश्यों के लिए तैयारी, रणनीति, निर्णय को लेकर जानकारी साझा करते हुए जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही हर समय आपदा से निपटने के लिए मानसिक व  शारीरिक रूप से तैयार रहने को कहा गया।
   
जनपद टिहरी गढ़वाल से मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉक ड्रिल को लेकर जिले में पूरी तैयारियों कर ली गई हैं। सभी IRS नोडल से समन्वय स्थापित कर मॉक ड्रिल को लेकर निर्देशित कर दिया गया हैं। 15 नवम्बर को मॉक ड्रिल हेतु  जनपद में 6 स्थानों का चयन किया गया हैं,  जिसमें जिला मुख्यालय में चार स्थान तथा बौराडी हॉस्पिटल, नगर पालिका हॉल, प्रताप इंटर कॉलेज तथा टिहरी डेम शामिल है। तहसील स्तर पर घनसाली में ब्लॉक स्तर के पास तथा कीर्तिनगर में  पुल को चयनित किया गया हैं। हॉस्पिटल में घायलों के लिए जगह न होने की स्थिति में दूसरा विकल्प बोराडी स्टेडियम का चयन किया गया हैं, जहां सभी विभाग स्टेजिंग हेड एसडीएम टिहरी  को रिपोर्टें करेंगे ।

उक्त टेबल टॉप एक्सर्साइज के मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी 15 नवम्बर को निर्धारित मॉक ड्रिल को लेकर सभी सम्बन्धित विभागों को अपनी पूरी मैनपावर, रिसोर्सेज व सभी प्रकार तैयारियों को लेकर तैयार रहने तथा डाटा हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में लाने, सभी को अलर्ट व  एक्टिव मोड में रहने के साथ साथ एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर टीम वर्क की तरह कम करने के निर्देश दिए ।

इस अवसर में अपर जिला अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, एआरटीओ सतेन्द्र राज,  अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार, डीएसओ मनोज डोभाल डीडीएमओ ब्रिजेश भट्ट सहित सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!