Ad image

भिलंगना प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद पर कंसवाल की दावेदारी पक्की, समर्थन में अधिकांश प्रधान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 नवम्बर। भिलंगना विकास खंड के प्रधान संगठन में इस बार अध्यक्ष पद को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। रौसाल ग्राम पंचायत के प्रधान एवं चर्चित पत्रकार कृष्ण गोविंद कंसवाल ने संगठन के अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जोरदार तरीके से पेश की है।

कंसवाल का कहना है कि उन्हें ब्लॉक के अधिकतर ग्राम प्रधानों का समर्थन प्राप्त है और यह समर्थन औपचारिक घोषणा के साथ ही सार्वजनिक हो जाएगा। कृष्ण गोविंद कंसवाल वर्षभर से अपनी पत्रकारिता के जरिए जनसमस्याओं तथा क्षेत्रीय मुद्दों को आज तक राष्ट्रीय चैनल समेत अन्य मीडिया मंचों पर प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, स्पष्ट सोच और जनहित के प्रति संवेदनशीलता के चलते क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

बताते चलें कि रौसाल ग्रामसभा की जनता ने हाल ही में उन्हें भारी मतों से ग्राम प्रधान निर्वाचित किया है। अब भिलंगना ब्लॉक के अधिकांश प्रधान उन्हें संगठन का अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि कंसवाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की समस्याओं व क्षेत्र के विकास के मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष और मजबूत ढंग से रखा जा सकेगा।

प्रधान कंसवाल का कहना है कि यदि ग्राम प्रधानों का विश्वास एवं समर्थन उन्हें मिलता है तो उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और ब्लॉक के गांवों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना रहेगा। वह सभी प्रधानों की राय और सहभागिता से संगठन को जनहित के मजबूत मंच में बदलने की बात कहते हैं।क्षेत्र में होने वाली औपचारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों में इस बार नेतृत्व परिवर्तन की उम्मीद है। जल्द ही प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की औपचारिक रूप से घोषणा की जा सकती है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!