Ad image

देहरादून के कन्या गुरुकुल संस्कृत डिग्री कॉलेज से हुआ जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। राजपुर रोड स्थित कन्या गुरुकुल संस्कृत डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई।

मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा श्रीमती मंजू भारती और सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्रीमती भारती ने कहा कि संस्कृत राज्य की द्वितीय राजभाषा है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अत्यंत आवश्यक हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्व भागीदारी का होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ संस्कृत भाषा के प्रसार का माध्यम भी है।

अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद संयोजक आचार्य आसाराम मैठाणी एवं सह-संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि उच्च अधिकारियों की उपस्थिति से शिक्षकों और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग हेतु अलग-अलग निर्णायक मंडल गठित किए गए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन गैरोला ने की। इस अवसर पर लगभग 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर खंड संयोजक कालसी श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, खंड संयोजक विकासनगर मनमोहन फुलोरिया सहित विभिन्न विकासखंडों के संयोजक, विद्यालयों के दल, शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रतिभागी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!