अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 नवम्बर । जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत नई टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवम्बर की रात कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम ने भैतोगी नाला क्षेत्र में वाहन संख्या यूके07ई-4866 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 08 पेटी पव्वे, 04 पेटी हाफ बोतलें, एक कट्टे में 78 पव्वे और दूसरे कट्टे में 20 हाफ बोतलें (ब्रांड सोलमेट ब्लू व्हिस्की) बरामद की गईं। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष (28 वर्ष), पुत्र शूरवीर सिंह, निवासी गोल्डी पट्टी मनियार, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत, हे.का. अरविंद सेमवाल, हे.का. सुनील कुमार और का. विनिल कुमार शामिल रहे।

टिहरी पुलिस ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!