जिला सभागार टिहरी में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला का आयोजन कल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। डालियों का दगड़िया (डी.के.डी.) संस्था द्वारा 05 दिसंबर 2025 को जिला सभागार, नई टिहरी में ग्राम स्तरीय जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए सतत् विकास लक्ष्य-13 (जलवायु कार्यवाही) पर कार्यशाला का आयोजन कल 5 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी डा० मोहन सिंह पंवार सचिव डालियों का दगड़िया (डी०के०डी०) श्रीनगर (गढ़वाल) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि डी.के.डी. संस्था ने जनवरी 2023 में जाखणीधार विकासखंड के 15 गांवों में समुदाय आधारित जलवायु अनुकूलन समिति (सी.बी.सी.आर.सी.) का गठन किया था। इस समिति में ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, युवा, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, किसान तथा अन्य सदस्य शामिल हैं। समिति जलवायु परिवर्तन से जुड़े जैसे पारंपरिक बीजों का क्षरण, जल प्रबंधन, जंगल की आग, मिट्टी कटाव, फसल नुकसान आदि मुद्दों पर चर्चा कर समाधान हेतु सुझाव संबंधित जिला विभागों को प्रस्तुत करती है।

डी.के.डी. एवं सी.बी.सी.आर.सी. ने सभी संबंधित विभागों के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है। संस्था ने सभी संबंधित लोगों से कार्यशाला में उपस्थित होकर ग्रामीण विकास में योगदान देने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!