उत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़हादसा

लंबगांव-कंडियालगांव रैका मोटर मार्ग पर स्कूटी खाई में गिरी: एक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । प्रतापनगर अंतर्गत पट्टी उपली रोमेली के लंबगांव-कंडियालगांव-रैका मोटर मार्ग पर कंडियालगांव के समीप बृहस्पतिवार सांय करीब 6 बजे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में रैका गांव निवासी संजय पुत्र सोबन सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहे गणेश पुत्र जयपाल सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल गणेश को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी चांद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट और कान से खून बहने की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों युवक लंबगांव बाजार से रैका लौट रहे थे, जब मुर्गी फार्म हाउस के ऊपर यह हादसा हुआ।थाना लंबगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी किशन देवरानी ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने पर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना से क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए सड़क की खराब स्थिति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और विभाग मूकदर्शक बने हैं। राणा ने राज्य सरकार से मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा, घायल को निःशुल्क इलाज और सहायता राशि देने की मांग की।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!