Ad image

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नैचोली इंटर कॉलेज पहुंचकर सुनी जन समस्याएं, छात्रों को किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • डी.पी. उनियाल

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली का दौरा किया। ग्राम पंचायत नैचोली, कुल्पी व पयाल के ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने माल्यार्पण व बैज अलंकरण कर उनका भव्य स्वागत किया।

कोटेश्वर पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सुंदर रुडोला ने शाल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुआ। इस दौरान इंटर कॉलेज खंडकरी के शिक्षक डॉ. अम्बरीश चमोली की पुस्तक लोक आलोक बुद्ध का लोकार्पण भी किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री सुबोध उनियाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर भविष्य की सोच बनानी होगी। खुली आंखों से सपना देखोगे तो सफलता जरूर मिलेगी।” उन्होंने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही, ग्रामीणों की जन समस्याओं को गौर से सुना और विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।नैचोली की तीनों ग्राम पंचायतों के लिए विधायक निधि से अनेक विकास कार्यों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, फकोट ब्लॉक पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख चंबा श्रीमती शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य गौंसारी ताजबीर सिंह खाती, प्रधानाचार्य आर.पी.एस. खड़वाल, शिक्षक डॉ. अम्बरीश चमोली, महाबीर सिंह राणा व सुंदर रुडोला ने भी संबोधित किया।

मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, ज्योति पंत, अभिभावक संघ अध्यक्ष विजय राम उनियाल, प्रधान फ्योंला देवी, आरती देवी, मदन लाल उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू देवी, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी सहित इंटर कॉलेज के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!