Ad image

न्यू टिहरी प्रेस क्लब चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अनुराग उनियाल अध्यक्ष , विजय गुसाई महामंत्री निर्विरोध चुने गए

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कोषाध्यक्ष पद पर धनपाल गुनसोला ने विजय पाल राणा को

टिहरी गढ़वाल, 21 दिसंबर। न्यू टिहरी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गए। कुल 58 सदस्य मतदाताओं में से 53 ने अपने मताधिकार का सफल प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार अनुराग उनियाल और महामंत्री पद पर विजय गुसांईं निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर ही रोमांचक मुकाबला हुआ, जहां धनपाल गुनसोला को 33 मत मिले और विजयपाल सिंह राणा को 17 मत प्राप्त हुए। शेष तीन मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर अब्बल चंद रमोला, संयुक्त मंत्री पर दीपक श्रीयाल, संप्रेक्षक पर रोशन थपलियाल और कार्यकारिणी सदस्य के लिए जगत तोपवाल, मनमोहन रावत, यशपाल सिंह सजवान निर्विरोध चुने गए।

निवर्तमान महामंत्री गोविंद पुंडीर ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने सबसे पहले पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जिसमें तीन दर्जन से अधिक कार्यक्रमों का संचालन और अन्य तमाम उपलब्धियों को गिनाया । सदस्यों ने उपलब्धियों पर तालियां बजाकर सराहना की।

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कंडारी और सहायक विजयराम गोदियाल ने नई कार्यकारिणी (2025-27) की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह बिष्ट, गोविंद बिष्ट, जय प्रकाश पांडे, देवेंद्र दुमोगा, तेजराम सेमवाल, अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट, बलबीर सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग उनियाल एवं पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताया और आने वाले दो वर्षों में क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!