Ad image

खेलों से संवरता भविष्य, सांसद खेल महोत्सव में बोले अनिल बलूनी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली, 24 दिसंबर 2025 । सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सांसद महोदय ने स्वयं टेबल-टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

सांसद श्री बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चे अत्यंत प्रतिभावान हैं और उन्हें यदि समय पर बेहतर सुविधाएं, मैदान व प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएं तो वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में खेलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
प्रतियोगिता में ओपन बालक वर्ग में आदित्य सिंह (चमोली) प्रथम, अन्नत बिष्ट (पौड़ी) द्वितीय तथा संतोष (रुद्रप्रयाग) तृतीय रहे। ओपन बालिका वर्ग में काजल नेगी (पौड़ी) प्रथम एवं सानिया (चमोली) द्वितीय रहीं। अण्डर-16 बालक वर्ग में प्रियांशु नेगी (चमोली) प्रथम तथा रूद्राक्ष रावत (पौड़ी) द्वितीय रहे, जबकि अण्डर-16 बालिका वर्ग में दिया सैनी (चमोली) प्रथम एवं नन्दनी (पौड़ी) द्वितीय स्थान पर रहीं।
समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!