नशामुक्ति के तहत मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी के उत्तराखंड को नशामुक्त राज्य बनाए जाने के लक्ष्य के तहत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में बीते शुक्रवार को मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

औषधि निरीक्षक टिहरी ऋषभ धामा ने बताया कि शुक्रवार को मुनि की रेती, तपोवन एवं शिवपुरी में स्थित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की शर्तों की जाँच की गई एवं फार्मासिस्ट की मौके पर उपलब्धता भी जाँची गई। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव की समीक्षा की गई तथा मनोप्रभावी दवाओं की बिना चिकित्सक के पर्चे पर बिक्री न करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कुछ दवा दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं, जिन पर मौके पर ही संबंधित दुकानों का क्रय-विक्रय (सेल-परचेज) तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!