टीएचडीसी का अनूठा उपहार: बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए 10 दिवसीय ‘मिशन शक्ति’ शीतकालीन शिविर शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ‘सेवा-टीएचडीसी’ कार्यक्रम की पहल में टिहरी बांध परियोजना इंटर कॉलेज, भागीरथीपुरम में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु ‘टीएचडीसी मिशन शक्ति’ शीतकालीन शिविर का शुभारंभ किया।

3 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाले इस 10 दिवसीय शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, परियोजना प्रमुख (टिहरी कॉम्प्लेक्स) एम.के. सिंह, महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण) हर्ष कुमार जिंदल, महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मोहन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

विधायक किशोर उपाध्याय ने सम्बोधन में कहा कि टीएचडीसी न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ‘मिशन शक्ति’ जैसी पहलों से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कंपनी के जनहितकारी कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

परियोजना प्रमुख एम.के. सिंह ने कहा, “टीएचडीसी समाज के सर्वांगीण विकास को अपनी जिम्मेदारी मानती है। यह शिविर बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन की नींव रखेगा। विशेषज्ञों द्वारा योग, जीवन कौशल, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।” प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक चलने वाले शिविर में चयनित 12 बालिकाओं को ट्रैक सूट, जूते, स्किपिंग रोप, जैकेट, बैग, पानी की बोतल व स्टेशनरी आदि से युक्त पूर्ण किट वितरित की गई।

इस अवसर पर प्रबंधक (जनसम्पर्क) मनबीर सिंह नेगी, प्रबंधक (सीएसआर-टिहरी) आर.एस. गुसाईं, महक शर्मा, प्रदीप घिल्डियाल, के.एस. पंवार, अनुज बिष्ट सहित कॉलेज के शिक्षक, छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

यह पहल परियोजना प्रभावित क्षेत्र की बालिकाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!