Ad image

नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के 25 NH परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, चारधाम मार्ग पर विशेष फोकस

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली/देहरादून। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित एक समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य में ₹13,783 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 656 किमी लंबाई की 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा एवं श्री हर्ष मल्होत्रा सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उत्तराखंड के चार प्रमुख धाम—केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री—को सड़क संपर्क से जोड़ने वाली चारधाम परियोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही भूस्खलन रोकथाम से जुड़े कार्यों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के विभिन्न खंडों के रखरखाव की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

PragatiKaHighway #BuildingInfrastructure #BuildingIndia #Uttarakhand

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!