जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ब्यारा (निजमूला) में लगा बहुउद्देशीय शिविर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 05 जनवरी 2026 । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल जन जन की सरकार, जन जन के द्वार के तहत सोमवार को  दशोली विकासखण्ड के ब्यारा गॉव बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल जन जन की सरकार, जन जन के द्वार के तहत सोमवार को  दशोली विकासखण्ड के ब्यारा गॉव में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत गडोरा के ग्राम सभा ब्यारा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां जनपद के 23 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयॉ वितरित की गई।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा वन,कृषि,स्वास्थ्य,विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित कुल  90 शिकायतें दर्ज करवायी गयी,  जिसमें 35 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवम क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!