चंबा में बीडीसी बैठक सम्पन्न, पेयजल, सड़क व जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन सजवाण की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल उपस्थित रहीं।
विधायक किशोर उपाध्याय ने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया तथा अधिकारियों को बीडीसी बैठकों में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए जल स्रोतों के संवर्धन, मनरेगा के माध्यम से अधिक कार्य कराने तथा चीड़ पत्ती संग्रह अभियान में सहभागिता की अपील की।
बैठक में एनएच पर नालियों के चौक होने, सड़क सुरक्षा, डंपिंग जोन से हो रहे नुकसान, टनल निर्माण से प्रभावित मकानों, पेयजल आपूर्ति बाधित होने, क्षतिग्रस्त जल लाइनों, पानी में गंदगी, बंदरों एवं भालू के आतंक जैसी समस्याएं रखी गईं। संबंधित विभागों द्वारा जांच कर त्वरित कार्रवाई एवं आगामी वित्तीय वर्ष में आवश्यक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में उप-प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, डीआरडीए, डीपीआरओ, बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!