टिहरी गढ़वाल, 9 जनवरी 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल 10 जनवरी को जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास खंड थौलधार के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री थौलधार क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव राजकीय इंटर कॉलेज, छाम परिसर में संपन्न हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और समापन समारोह में सहभागिता करेंगे।
महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय प्रतिभाओं द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । समापन अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन ग्रामीण युवाओं को खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
थौलधार के खेलकूद-सांस्कृतिक महोत्सव के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



