मेडिकल कॉलेज की मांग को कांग्रेस का समर्थन, विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में धरना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अगस्त। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के धरने में शामिल होकर मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिहरी जैसे पर्वतीय जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना समय की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज बनने से टिहरी सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और गंभीर उपचार के लिए देहरादून अथवा अन्य बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलेगी।
विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज टिहरी की जनता की वर्षों पुरानी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन को कांग्रेस की ओर से पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
विधायक ने सरकार से टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई शुरू करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!