टिहरी गढ़वाल 08 जुलाई। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की ओर से बुधवार को देवप्रयाग तहसील सभागार में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और तहसील कर्मियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी देते हुए आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां तथा आपदा के बाद किए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), बेसिक राहत एवं बचाव उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करें और क्या न करें जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं अन्य टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। संस्थानों में सुरक्षित स्थानों और निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ‘भू-देव’ एप की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया और आपदा के समय इसके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कुल 35 प्रतिभागियों एवं तहसील कर्मियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर तहसीलदार विजयपाल सिंह गुसाईं तथा आर.के. मनोहर नेगी ने भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्मिकों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता और समय पर सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया।
देवप्रयाग में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला, राहत-बचाव और सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



