आपदा प्रबंधन व चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय को मिला प्रशस्ति पत्र

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय को आपदा प्रबंधन एवं चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी गढ़वाल द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. श्याम विजय ने जनपद के रगड़गांव, कुड सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों के उपचार एवं राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपदा की कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने तत्परता से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कर प्रभावित लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।
इसके साथ ही डॉ. श्याम विजय द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए उनके स्थलीय भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। उनके कुशल नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा से जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं की कार्यप्रणाली को नई मजबूती मिली है।
निदेशक सी.पी.वी. (चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी) ने प्रशस्ति पत्र में डॉ. श्याम विजय के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं का सम्मान बढ़ा है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!