टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर । “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस ने 138 एनआई एक्ट के मामले में वांछित चल रहे वारंटी विजयपाल सिंह को देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून से जारी गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार विजयपाल सिंह पुत्र मगन सिंह, निवासी सेक्टर-2, जीजी विधि विहार, नई टिहरी के विरुद्ध वाद संख्या 3163/2026 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी बीपुरम प्रभारी उपनिरीक्षक शांति प्रसाद चमोली और कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे।
138 एनआई एक्ट में वांछित वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



