टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर। टिहरी की प्रतिष्ठित शख्सियत, पुरानी टिहरी के पूर्व सभासद एवं फुटबॉल प्रेमी श्री भवानी दत्त बिजलवान का बुधवार देर रात जिला चिकित्सालय बौराड़ी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुरानी टिहरी सहित नई टिहरी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
भवानी दत्त बिजलवान सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। फुटबॉल के प्रति उनका विशेष लगाव रहा और खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी। पूर्व सभासद के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा। उनके निधन से क्षेत्रवासियों और परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
गढ़ निनाद परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
टिहरी की प्रतिष्ठित शख्सियत पूर्व सभासद भवानी दत्त बिजलवान का निधन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



