Ad image

गणतंत्र दिवस परेड में लगातार दूसरी बार संस्कृत शिक्षा विभाग की झांकी को दूसरा स्थान मिलने से संस्कृत जगत में हर्ष की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। 77 वें गणतंत्र दिवस की परेड में देहरादून के परेड ग्राउंड में 10 विभागों की झांकियों के बीच लगातार दूसरी बार संस्कृत शिक्षा विभाग की झांकी को प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर संस्कृत जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृत शिक्षा विभाग ने पिछले गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार झांकी का प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया इस बार भी उत्तराखंड शासन में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार के मार्गदर्शन में संस्कृत शिक्षा विभाग ने आदर्श संस्कृत ग्रामों पर उत्कृष्ट झांकी का प्रदर्शन किया जिसे निर्णायक मंडल ने प्रदेश में दूसरा स्थान दिया जबकि संस्कृत शिक्षा विभाग के मातृ विभाग शिक्षा विभाग को इस बार भी तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

परेड ग्राउंड में राज्य के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत कौर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सचिव दीपक कुमार अकादमी सचिव मनोज पंत एवं सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने विजय ट्रॉफी प्राप्त की, सचिव दीपक कुमार ने प्रदेश के समस्त संस्कृत ग्राम वासियों सहित पूरे विभाग को इसके लिए बधाई प्रेषित करते हुए भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!