Ad image

गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 5 फरवरी 2026। गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सुरक्षा, यातायात, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और संचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वय के साथ व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!