नाटकीय घटनाक्रम के तहत दुर्दांत विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 जुलाई 2020

कानपुर: आठ पुलिस वालों का हत्यारोपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उज्जैन से यूपी लाते वक्त एक नाटकीय इनकाउंटर के दौरान मारा गया है। सूत्रों की मानेंं तो मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश लाते वक्त रास्ते में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को लाने वाली गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। 

गाड़ी पलटते ही विकास दुबे ने पुलिस से पिस्टल छीनकर फायर झोंक दी। इस दौरान विकास दुबे को पुलिस ने कानपुर से ठीक पहले भौंती में क्रॉस फायरिंग में  गिराया। इस दौरान यूपी एसटीएफ के दो जवान दुर्घटना में घायल हो गए। विकास ने उनसे ही पिस्टल छीनी थी और फायरिंग करते काफी दूर तक भागते रहा। 

पहले तीन राज्यों की पुलिस को छकाते छकाते उज्जैन पुलिस द्वारा महाकाल मंदिर में विकास का सरेंडर/गिरफ्तार करने की घटना और उसके बाद वापस यूपी लाते गाड़ी का एक्सीडेंट होना, पुलिस वालों से पिस्टल छीनकर फायरिंग करना और क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे का मारा जाना क्या यह सब इतेफाक है या सोची समझी प्लानिंग। यह सब सन्देह तो पैदा करता ही है। यह भी हो सकता है कि यूपी एसटीएफ ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यह नाटकीय घटनाक्रम किया हो। 

विकास दुबे का शव अस्पताल के बाहर रखा गया है जिसका पोस्टमार्टम होना बाकी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!