Ad image

घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के सदस्यों के साथ डीएम टिहरी ने की बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 फरवरी, 2026 । आज गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में तहसील घनसाली में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले ‘घनसाली जन संघर्ष मोर्चा’ के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा बैठक की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मोर्चा द्वारा पूर्व में उठाई गई मांगों के संबंध में अवगत कराया कि घनसाली में जिला अस्पताल के विषय में शासन को अनुस्मारक प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के उच्चीकरण की मांग पर शासन स्तर से निर्देश प्राप्त होना अभी शेष है।

बैठक में उपस्थित मोर्चा के सदस्यों द्वारा धरना स्थल पर लोगों पर की गई कार्यवाही पर रोक लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया तथा पूर्व में हुई गर्भवती महिलाओं की मृत्यु पर मुआवजा दिए जाने की मांग भी रखी, जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बैठक में सीएमओ डॉक्टर श्याम विजय एवं एसडीएम अल्केश नौडियाल सहित ‘घनसाली जन संघर्ष मोर्चा’ के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप आर्य, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंग घणाता और अनुज लाल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम आर्य, विनोद लाल, सुनीता रावत, अरविंद राणा ब्लॉक अध्यक्ष यूकेडी, शांति श्रीवान, हर्षमणि उनियाल, विनोद चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!