Ad image

अत्याधुनिक तकनीक से जिला अस्पताल बौराड़ी में सफल हेमोरॉयडेक्टॉमी शल्य क्रिया संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिला अस्पताल बौराड़ी में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का एक और उदाहरण सामने आया है। अस्पताल में 55 वर्षीय मरीज, जो ग्रेड-4 बवासीर (पाइल्स) की गंभीर समस्या से पीड़ित थे, का स्टेपलर गन हेमोरॉयडेक्टॉमी के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज की स्थिति अब स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ हो रहे हैं।


यह जटिल शल्यक्रिया डॉ. मिथुन बिस्वास (जनरल सर्जन) एवं डॉ. ऋचा नौटियाल (जनरल सर्जन) के नेतृत्व में ऑपरेशन थिएटर टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। टीम में डॉ. जफ़िर अहमद (जनरल सर्जन), डॉ. शैलेंद्र (निश्चेतक), डॉ. दिव्यांशु नैथानी (निश्चेतक), श्रीमती मोहिनी जॉन (ओटी टेक्नीशियन) एवं श्री कवीन्द्र (ओटी टेक्नीशियन) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास और विशेषज्ञता से ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा।
क्या है स्टेपलर गन हेमोरॉयडेक्टॉमी?
स्टेपलर गन हेमोरॉयडेक्टॉमी, जिसे स्टेपल्ड हेमोरॉयडोपेक्सी भी कहा जाता है, बवासीर के उपचार की एक आधुनिक और उन्नत शल्यक्रिया तकनीक है। यह विशेष रूप से ग्रेड-3 एवं ग्रेड-4 बवासीर के मामलों में उपयोगी होती है, जब दवाओं और अन्य पारंपरिक उपचारों से लाभ नहीं मिलता। इस तकनीक में विशेष स्टेपलर उपकरण की सहायता से बवासीर की सूजी हुई नसों को उनकी मूल स्थिति में स्थापित किया जाता है, जिससे रक्तस्राव और दर्द में कमी आती है तथा मरीज को अपेक्षाकृत शीघ्र आराम मिलता है।
जिला अस्पताल बौराड़ी में इस प्रकार की उन्नत शल्यक्रिया का सफल संचालन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होने का प्रमाण है। इससे आमजन में सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!