डीएम स्वाति भदौरिया ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई धार, 16 नोडल अस्पताल चिह्नित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 11 जनवरी 2026। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीआईएस मैपिंग के आधार पर 16 अस्पतालों को ‘नोडल अस्पताल’ के रूप में चिह्नित किया गया है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, डायग्नोस्टिक जांच और सुरक्षित प्रसव जैसी सेवाएं 30 किमी से अधिक दूरी तय किए बिना मिल सकें।

बीरोंखाल, चेलूसैंण और घंडियाल में एक्सरे सेवा शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बीरोंखाल व सतपुली में साप्ताहिक अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो चुकी है, जबकि पाबौ और यमकेश्वर में भी इसे प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
नैनीडांडा और रिखणीखाल में ‘खुशियों की सवारी’ सेवा शुरू कर प्रसूताओं व नवजातों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आपात स्थिति में 108 के साथ विभागीय एंबुलेंस भी निःशुल्क उपलब्ध होंगी, जिसके लिए पृथक धनराशि स्वीकृत की गई है।
रेफरल प्रक्रिया को सुदृढ़ करते हुए गंतव्य अस्पताल को पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपचार में देरी न हो। संस्थागत प्रसव की कम संख्या पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के कड़ाई से पालन, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!