चाका (क्वीली) में विराट हिंदू सम्मेलन: बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों की उम्मीद

टिहरी गढ़वाल, 16 फरवरी 2026 । गजा मंडल के क्वीली पट्टी स्थित चाका मेला स्थल पर आगामी 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा।
ग्राम पंचायत सैण के प्रधान धन सिंह सजवाण, भाजपा मंडल महामंत्री ज्योति पंत और जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से सनातन धर्म प्रेमी जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में चंद्र शेखर जी (सह-प्रांत प्रचारक, उत्तराखंड) और स्वामी रसिक महाराज जी (अध्यक्ष, सनातन धर्म विकास परिषद, उत्तर प्रदेश; परमाध्यक्ष, नृसिंह वाटिका आश्रम, रायवाला, हरिद्वार) संबोधित करेंगे।
गजा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, व्यापार सभा चाका के अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य हिंदू संगठनों ने क्वीली व पालकोट पट्टी के सभी निवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजन को सुव्यवस्थित व सनातन धर्म के लिए यादगार बनाने का लक्ष्य है। सम्मेलन के समापन पर भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।



