ब्रेकिंग: चम्बा पुलिस की फुर्ती, 24 घंटे में दो नाबालिग लड़कियाँ सकुशल बरामद: अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 फरवरी 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना चम्बा की विशेष टीम ने कमाल कर दिखाया। थाना चम्बा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 08/2026 धारा 137(2) BNS के तहत गुम दो नाबालिग लड़कियों (दोनों 15 वर्षीय) को मात्र 24 घंटे से कम समय में देहरादून के लण्ढौर पार्किंग, मसूरी से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाए, मुखबिरों का सहारा लिया और आसपास के इलाकों में फोटो दिखाकर छापेमारी की। इस दौरान मुख्य अभियुक्त खड़क बिटालु (26 वर्ष) पुत्र काली बहादुर, निवासी ग्राम ढिमनिया, थाना मानमा कालीकोट (नेपाल), हाल पता: लण्ढौर पार्किंग के नीचे बूचड़ बस्ती, मसूरी को हिरासत में ले लिया गया। मुकदमे में अब धारा 65(1) BNS और 3/4 POCSO एक्ट जोड़ दिया गया है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल : प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा, उपनिरीक्षक रविकुमार, कानि. प्रवीण जुवाठा कांस्टेबल रोहित म0कानि0 आरती ।

टिहरी पुलिस ने अपील की: अगर किसी बच्चे या व्यक्ति के गुम होने की खबर मिले, तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने पर सूचना दें। आपकी सतर्कता किसी परिवार की मुस्कान लौटा सकती है।टिहरी पुलिस—आपकी सुरक्षा की पहरेदार


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!