30वें ‘दिव्य कला मेले’ का भव्य उद्घाटन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 22 फरवरी 2026 । रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में रविवार को 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह मेला दिव्यांगजनों की निर्णायक भूमिका से भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रेरक मंच है। उन्होंने एआई और तकनीक को दिव्यांगों के लिए नए अवसर बताते हुए उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने बताया कि बजट में सहायक उपकरणों के लिए 375 करोड़ का प्रावधान है। सरकार ने दिव्यांग उद्यमियों को 20 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए हैं।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और विधायक खजान दास ने मेले को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताया। 16 राज्यों से आए 100+ दिव्यांग कलाकार मेले में 90 स्टॉलों पर 16 राज्यों से 100 से अधिक दिव्यांग कारीगर हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई, होम डेकोर, वस्त्र, ऑर्गेनिक उत्पाद, आभूषण व खिलौने बिक्री कर रहे हैं। अब तक श्रृंखला में 2362 प्रतिभागियों ने 23 करोड़ का कारोबार किया।

26 फरवरी को रोजगार मेला और 1 मार्च को ‘दिव्य कला शक्ति’ सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 21 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह 11 से रात 9 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल व पंजीकरण सुविधाएं उपलब्ध हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!