गेंवाली ग्राम वासियों का आमरण अनशन तीसरे दिन जारी, प्रशासन मौन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 फरवरी 2026 । भिलंगना विकास खंड की ग्राम पंचायत गेंवाली की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत व समाजसेवी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शुरू हुए आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है।

20 फरवरी को सायं 3 बजे पंचायत भवन के पास सोमेश्वर देवता मंदिर स्थल पर प्रारंभ यह भूख हड़ताल जिला प्रशासन की ओर से कोई लिखित आश्वासन न मिलने पर अनिश्चितकालीन जारी है। अनशनकारियों का स्वास्थ्य अब गंभीर हो रहा है, फिर भी ग्रामवासी दृढ़ संकल्प के साथ डटे हुए हैं। अनशनकारियों ने जिलाधिकारी नई टिहरी से मांग की है कि 7 सूत्रीय मांगों पर तत्काल लिखित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: दैविक आपदा प्रभावित 43 परिवारों का भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर गेंवाली में पुनर्वास या क्षतिग्रस्त नालों का पक्कीकरण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गेंवाली के छतिग्रस्त भवन का नवीन निर्माण। अधूरा 30 मीटर स्टील गार्डन सेतु पूर्ण कराना। 2015 से लंबित बीएसएनएल टावर का निर्माण। विनयखाल-गेंवाली मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को गेंवाली तक सुगम बनाना।28.08.2025 आपदा से 12 परिवारों को कृषि भूमि क्षति पर आर्थिक सहायता। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का त्वरित निर्माण।

ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो अनशन में अन्य लोग भी शामिल होंगे। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!