Ad image

टिहरी में दर्दनाक हादसा: तोताघाटी में भूस्खलन से ट्रक दबा, चालक का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 फरवरी 2026 । जनपद टिहरी गढ़वाल के तोताघाटी क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भूस्खलन ने एक और जान ले ली। भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से एक ट्रक पूरी तरह दब गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 03:05 बजे सूचना मिली कि तोताघाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के केबिन पर भारी मलबा आ गिरा है। ट्रक में चालक के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, साथ ही मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबे में दबे ट्रक तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से चालक का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान मुरारी लाल (55 वर्ष), पुत्र श्री दुर्गा लाल, निवासी घुट्टियानी, जनपद चमोली गढ़वाल के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!