उत्तराखंडविविध न्यूज़

रतन सिंह भंडारी निर्विरोध बने जाखणीधार प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 फरवरी 2026। विकासखंड जाखणीधार के प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मुख्यालय टिपरी स्थित सभागार में सभी ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान लवोई गांव रतन सिंह भंडारी को प्रधान संगठन का निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान स्वाड़ी राकेश चंद्र कुमाईं और ग्राम प्रधान लवोई गांव रतन सिंह भंडारी ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। हालांकि, विचार-विमर्श के उपरांत राकेश चंद्र कुमाईं ने संगठन की एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए अपना पूर्ण समर्थन रतन सिंह भंडारी को दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से रतन सिंह भंडारी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया।
बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। राकेश चंद्र कुमाईं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्राम प्रधान कंडियाल गांव भगवती प्रसाद कोठियाल को सचिव, ग्राम प्रधान झेलम रविंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान बड़कोट छन्चर सिंह बिष्ट को संरक्षक मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतन सिंह भंडारी ने सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, पंचायतों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में समन्वय को प्राथमिकता देंगे। बैठक में संगठन की एकजुटता और विकासखंड में समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!