स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में ‘स्वच्छता संकल्प रन’ का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 फरवरी 2026। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में नमामि गंगे समिति के तत्वाधान में ‘स्वच्छ गंगा मिशन’ के अंतर्गत स्वच्छता संकल्प रन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमामि गंगे समिति के सदस्य डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय व्यापारी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार द्वारा किया गया।
इसके पश्चात देवप्रयाग पुलिस चौकी से बागी मार्ग तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी स्वच्छता संकल्प रन आयोजित की गई। दौड़ में महाविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र राहुल द्वितीय तथा एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आर्यनदीप तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को नमामि गंगे समिति द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. अर्चना धपवाल ने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!