उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

राष्ट्रीय निर्माण में अहम भूमिका निभाने का अभिप्राय बना एकल अभियान: अरविन्द कुमार

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। संस्कार भारती और राष्ट्र निर्माण के ध्येय को समर्पित ‘एकल अभियान’ के तत्वावधान में आज नई टिहरी में दो दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और अभियान के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
बतौर मुख्य वक्ता एकल अभियान के प्रान्त संगठन मंत्री अरविन्द कुमार ने कहा कि यह अभियान देश के ग्रामीण आँचल एवं आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए समर्पित एक प्रमुख स्वैच्छिक संस्था है, जो ‘एकल विद्यालय’ के माध्यम से नौनिहालों को साक्षरता के साथ साथ ग्रामीण अंचलों में पंचमुखी शिक्षा (प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, विकास, जागरण और संस्कार) के माध्यम से स्वाभलंबन की नींव रख रहा है तथा गांधी जी के ‘ग्राम स्वराज’ और स्वामी विवेकानंद के ‘गौरवशाली भारत’ के आदर्शों को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास को समर्पित इस अभियान को संपूर्ण राष्ट्र में चार लाख से अधिक स्वयं सेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अरविन्द ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान गढ़वाल सम्भाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग साठ आचार्यों को शिक्षण की नई तकनीकों, बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास, खेल-खेल में शिक्षा और स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षकों द्वारा आचार्यों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरण करने हेतु भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के समापन पर सभी प्रशिक्षित आचार्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जिसके बाद वे अपने-अपने आवंटित गांवों में एकल विद्यालयों का सफल संचालन करेंगे।
प्रशिक्षण के उदघाटन सत्र में राष्ट्र संत परम पूज्य शिवानंद गिरि जी महाराज, मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद उनियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, भाजपा सरकार के पूर्व कैविनेट मंत्री लाखो राम जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजीव भट्ट, वेणी माधव शाह, जगत मणि पैन्यूली, रविंद्र सेमवाल, राजेंद्र चमोली, एकल अभियान के सुश्री ममता, फगुन सरकार, सुनीता खन्ना, विनीत उनियाल, शीश राम कोठियाल, रवींद्र चौहान आदि गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!