Ad image

जिले के 23 मंडलों के 927 बूथों पर भाजपा का बूथ सत्यापन कार्य पूरा, हर बूथ पर 51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य- विनोद रतूडी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जनपद में बूथ सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और वह 2022 के चुनाव में जिले  6 की 6 विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी यह तय है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि टिहरी जनपद के 23 मंडलों में कुल 927 बूथ हैं और हर बूथ पर हमारे 21 सदस्य मौजूद रहेंगे।  इस प्रकार जिले के 23 मंडलों में 19467 कार्यकर्ताओं तक हमारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी सीधे-सीधे पहुंचे हैं। इस प्रकार जनपद में बूथ सत्यापन का काम पूर्ण हो चुका है और अब इसके बाद पन्ना प्रमुखों का कार्य प्रारंभ होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व स्तरीय पार्टी है और उनके और पार्टी के मुखिया माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश एवं प्रदेश के अंदर आगामी 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एवं मदन कौशिक जी के आवाहन पर पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव हर बूथ पर जा रहे हैं और पार्टी की रीति नीति से का प्रचार कर रहे हैं। तथा हमारे नेतृत्व द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है कि “अबकी बार 60 के पार” निर्धारित किया गया है उसे प्राप्त करेंगे। निश्चित तौर पर हम हर बूथ पर 51% वोट पाएंगे और इस प्रकार जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दोबारा अपने विधायकों को जिताएंगे और उत्तराखंड में 2022 में पुनः सरकार बनाएंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, सोहन लाल खंडेवाल, आनंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी, महामंत्री नलिन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल, जाखणीधार मंडल अध्यक्ष उदय सिंह रावत, नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह कठैत, मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, गजा मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, देवप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, डोबरी भरपूर मंडल अध्यक्ष हर्षपाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!