रोज़ा इफ्तार में मुल्क और सूबे की तरक्की, खुशहाली और अमन-ओ-अमान के लिए मांगी गई दुआ

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पवित्र माह रमजान के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री मुशर्रफ अली द्वारा बौराड़ी में भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुल्क और सूबे की तरक्की,
खुशहाली और अमन-ओ-अमान के लिए सामूहिक रूप से दुआ की।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा तथा जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को Eid al‑Fitr की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है, जहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। यही भारत की असली ताकत और पहचान है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र रमोला और आकाश कृषाली ने कहा कि किसी भी त्योहार की असली खुशी तब होती है जब समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर उसे मनाएँ। उन्होंने कहा कि धर्म हमें जोड़ने का संदेश देता है, तोड़ने का नहीं।

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सीमा कृषाली तथा जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा रावत ने भी सभी लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करने की बात कही।

*कार्यक्रम के आयोजक मुशर्रफ अली ने अपने संबोधन में कहा कि रोज़े का अर्थ केवल भूखा रहना नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने और आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हमें नफरत करना नहीं सिखाता, बल्कि सभी धर्म मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने अपनी बात को कुछ पंक्तियों में इस प्रकार व्यक्त कि—
कोई पूजे पत्थर को,
कोई सजदे में अपना सर झुकाते हैं,
ये एक ही है, बस कुछ इसे पूजा तो कुछ इसे अपना ईमान कहते हैं।
एक ही रिवाज़, एक ही रसम, बस कुछ अंदाज़ बदल जाते हैं,
वरना एक ही है जिसे कुछ उपवास तो कुछ रमज़ान कहते हैं।

इस अवसर पर मौलाना अशजद कासमी ने दुआ कराते हुए देश और प्रदेश में अमन-ओ-अमान, तरक्की और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, टिहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, शहर कांग्रेस चंबा के अध्यक्ष शक्ति जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुर्तजा बेग, जिला कांग्रेस महासचिव नफीस खान, अमजद खान, सभासद नवीन सेमवाल, पूर्व छात्रसंघ महासचिव मो. परवेज, नईम बेग, बिन्नी पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल बुटोला, पूर्व छात्र नेता फरहान खान, अशद आलम, सरताज अली, मेहबूब, साबिर खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता के संदेश से सराबोर रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!