उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

नई टिहरी को चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव बनाने की मांग, विस्थापितों के मालिकाना हक पर सकारात्मक पहल: जीतराम भट्ट

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 मार्च । वरिष्ठ भाजपा नेता जीत राम भट्ट ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से संबंधित मुद्दों को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और संबंधित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से समन्वय बनाए हुए हैं।

श्री भट्ट ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नागरिक मंच द्वारा विस्थापित परिवारों को निशुल्क बिजली और पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर एक मांग पत्र टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को उनके माध्यम से प्रेषित किया गया है। इस पर सांसद ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि निर्मल आवास एवं टिन शेड (केमसारी) में रह रहे पुरानी टिहरी के प्रभावित परिवार लंबे समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे थे और इसको लेकर आंदोलन भी किया गया। इस संबंध में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के साथ जिलाधिकारी/ पुनर्वास निदेशक से वार्ता की। वार्ता के बाद पुनर्वास विभाग द्वारा इस दिशा में सकारात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बौराड़ी में बने अंतरराज्यीय बस अड्डे से जनपद के सभी क्षेत्रों के लिए बसों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके लिए परिवहन विभाग से आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि नई टिहरी को चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव बनाए जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और होटल व्यवसायियों, व्यापारियों तथा वाहन स्वामियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही नई टिहरी को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
भट्ट ने बताया कि टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा उनके अनुरोध पर टिहरी विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर तथा सौर लाइटें लगवाई गई हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि टिहरी के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

पत्रकार वार्ता में जीतराम भट्ट के अलावा सोहन सिंह राणा, रवीश उनियाल, नंदू वाल्मीकि, युद्धवीर नेगी, दीपक पंवार, अनुज कुमार, राजपाल, मनीष तोमर , नीरज भटनागर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

टिहरी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे
अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछे गए प्रश्न पर जीत राम भट्ट ने विश्वास जताते हुए कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं उनकी जीत निश्चित है और फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!