गजा-देवप्रयाग मार्ग समेत क्षतिग्रस्त इलाकों का एडीएम ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 सितंबर। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मानसून से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए गजा-देवप्रयाग और बादशाहीथौल-गजा मोटर मार्ग सहित खरसाड़ा व पोखरी चाका क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़कों के क्षतिग्रस्त पुस्तों और खरसाड़ा में सड़क कटाव से प्रभावित मार्ग का जायजा लिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज खरसाड़ा के क्षतिग्रस्त आंगन का भी निरीक्षण किया गया। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षति का सही आकलन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने तथा मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!