Ad image

टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पर्याप्त, घबराने की आवश्यकता नहीं: डीएसओ मनोज कुमार डोभाल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 मार्च। जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी Manoj Kumar Dobhal ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी जी के दिशा निर्देशों के क्रम में जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पिछले कई महीनों की तरह वर्तमान समय में भी जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
: निगरानी के लिए बनाई गई क्विक रिस्पॉन्स टीम :
जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। यह टीम गैस एजेंसियों और वितरण प्रणाली की लगातार निगरानी कर रही है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
: शिकायतों के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम :
उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यदि किसी नागरिक को गैस की बुकिंग, आपूर्ति या वितरण से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकता है, जिसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
: ऑनलाइन बुकिंग का करें उपयोग :
जिला पूर्ति अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें। इससे समय की बचत होगी और उपभोक्ता अपनी बुकिंग तथा डिलीवरी की स्थिति को आसानी से ट्रैक भी कर सकेंगे।
: जिले में उपभोक्ताओं की संख्या और खपत :
उन्होंने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में लगभग 1 लाख 91 हजार घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन हैं। जिले में हर महीने औसतन 60 हजार से 62 हजार गैस सिलेंडरों की खपत होती है, जिसके अनुरूप पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
: आपूर्ति पूरी तरह सामान्य :
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोबाल ने कहा कि जनपद में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहा है ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके।

डीएसओ ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।



Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!