एडीएम की दो टूक: उद्यमियों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें विभाग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च , 2026। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना था। इसमें उद्योग विभाग के राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थानों में भूखण्ड आवंटियों/उद्यमियों द्वारा स्थापित इकाइयों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्वित करने, इसके अलाव बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाई गई, जिन पर उन्होनें संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में होटल डिवाईन आगरा खाल में पानी की समस्या, औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला में सड़क मरम्मत कार्य,सीमेंट गोदाम के संबंध में,औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला क्षेत्र में स्थित हिल्ट्रॉन के प्लांट, शुभम सोलर पावर प्लांट विद्युत लाइन, होटल गंगा पायस देवप्रयाग के विद्युत कटौती संबंधित समस्या, आदि पर चर्चा करते हुए से अपर जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों का त्वरित गति समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग शैली डबराल,डीटीडीओ एस एस राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्धाज, ईई विद्युत अमित आनन्द सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व उद्योग मित्र उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!