ईद-उल-फितर को लेकर नई टिहरी में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी चंबा/नई टिहरी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी द्वारा चौकी ढुंगीधार परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्थानीय मौलवीगण, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा सीएलजी (CLG) सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सहयोग और सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने, अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाने की सलाह दी गई।
बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भरोसा दिलाया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ईद-उल-फितर को शांति, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
अंत में कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!