उत्तराखंडविविध न्यूज़

चंबा पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी, 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । आज चंबा स्थित पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में थाना व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध, लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था और आगामी चारधाम यात्रा व नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को “Employee of the Month” घोषित कर सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने नशा तस्करी पर सख्ती, ड्रंकन ड्राइव चेकिंग, साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण, CCTV बढ़ाने, सत्यापन अभियान तेज करने और ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा लोगों की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। साथ ही जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!