Ad image

ऑपरेशन स्माइल टीम की बड़ी सफलता: 4 माह से लापता महिला तपोवन से सकुशल बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 31 मार्च 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए कर्नाटक राज्य से पिछले चार माह से लापता 21 वर्षीय महिला को तपोवन (मुनि की रेती, ऋषिकेश) क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर प्रदेशभर में 1 जनवरी 2026 से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश और पुनर्वास के लिए “ऑपरेशन स्माइल अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक चंबा/नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में गठित टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को कर्नाटक पुलिस की टीम और महिला के परिजन थाना मुनि की रेती पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 26 नवंबर 2025 से घर से बिना बताए लापता है, जिसकी गुमशुदगी थाना हुवली (कर्नाटक) में दर्ज है। जांच के दौरान महिला के ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में होने के संकेत मिले, जिस पर कर्नाटक पुलिस ने टिहरी पुलिस से सहयोग मांगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुनि की रेती पुलिस ने तत्काल ऑपरेशन स्माइल टीम को सक्रिय किया। संयुक्त अभियान चलाकर टीम ने तपोवन क्षेत्र में सघन तलाश की और आखिरकार महिला को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर छोड़कर चली आई थी। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों और कर्नाटक पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
टिहरी पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से परिजन बेहद संतुष्ट नजर आए और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन स्माइल के तहत अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश भी लगातार जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!