Ad image

बादशाहीथौल परिसर में नशा विरोधी इकाई का गठन, युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ने स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाहीथौल के विधि विभाग में “नशा विरोधी इकाई (एंटी ड्रग यूनिट)” का गठन किया। यह पहल NALSA की DAWN योजना के तहत की गई।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज और परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि यह इकाई जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, गोष्ठियां और प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा उन्मूलन की दिशा में कार्य करेगी। कार्यक्रम में डॉ. एस.के. चतुर्वेदी, प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां सहित कई छात्र-छात्राएं और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
📌 रानीचौरी इंटर कॉलेज में बनी एंटी ड्रग यूनिट, छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताए
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीचौरी में “नशा विरोधी इकाई (एंटी ड्रग यूनिट)” का गठन किया गया। यह पहल NALSA की DAWN योजना के अंतर्गत की गई।
सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने कहा कि यह इकाई विद्यालय स्तर पर जागरूकता और निगरानी समूह के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद अन्थ्वाल, अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!