टिहरी बांध विस्थापितों की समस्याओं पर ऊर्जा मंत्री से मिले दिनेश डोभाल, 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश डोभाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा सत्र के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय देने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान डोभाल ने टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित विस्थापितों, पुनर्वासितों एवं जलाशय क्षेत्र के निवासियों से जुड़ी लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पुनर्वास, पुनर्स्थापना, मुआवजा और प्रतिपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 16 बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा।
डोभाल ने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि नई टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में स्थानीय जनता टिहरी बांध की रॉयल्टी के मुद्दे को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठी है, जिससे क्षेत्र में जनआक्रोश बढ़ रहा है।
उन्होंने हनुमन्ताराव कमेटी एवं दिनकर कमेटी की अवशेष संस्तुतियों की शीघ्र समीक्षा कर उन्हें लागू करने की मांग की। साथ ही टिहरी बांध विस्थापितों के पेयजल बिलों में राहत, पुनर्वास स्थलों पर शेष सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण एवं समग्र विकास के लिए ऊर्जा मंत्रालय से विशेष पैकेज घोषित करने का भी आग्रह किया।
ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्रालय तथा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!