Ad image

साइबर जागरूकता गाँव चलो अभियान” का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचाया जाएगा साइबर सुरक्षा का संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से “साइबर जागरूकता गाँव चलो अभियान” के प्रथम चरण का शुभारंभ आज 02 अप्रैल 2026 को थाना छाम क्षेत्र से किया गया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आगामी माह तक थाना क्षेत्र की 74 ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके उपरांत थाना छाम से धरवाल गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में धरवाल, सुनार एवं संयासु गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय एवं सतर्कता के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों के साइबर ज्ञान का आकलन करने हेतु 15 प्रश्नों की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर थाना छाम की पुलिस टीम, ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान धरवाल श्रीमती सुमेरी देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनार गांव शक्ति सिंह राणा, ग्राम प्रधान श्याशू रीना देवी, बीडीसी सदस्य नत्थी सिंह रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन थाना छाम पुलिस टीम, ग्राम प्रधान सुमेरी देवी, भारत सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक प्रशासन के सहयोग से किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!