Ad image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट, हरिद्वार विकास को लेकर रखे प्रस्ताव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar से भेंट कर हरिद्वार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने आगामी Kumbh Mela जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार नगर के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु प्रथम चरण में ₹325 करोड़ तथा द्वितीय चरण में लगभग ₹425 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध किया।
इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार के घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से Regional Rapid Transit System को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने तथा देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी प्रस्ताव रखा।
केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड का प्रसिद्ध उत्पाद बद्री गाय का घी भेंट कर आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!