कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा, कार्यों में तेजी के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 06 अप्रैल 2026 । कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है, उनके लिए निविदा प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करने की तैयारियां पूरी रहें।
उन्होंने कहा कि पिछली बार की सामग्री का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, व्यवस्थाओं का दोहराव न हो और सभी कार्यों का औचित्य सत्यापित कर रिपोर्ट दी जाए। जर्जर कुओं पर सुरक्षा प्रबंध, कांवड़ मेले से पहले पुलों का रंग-रोगन, घाटों पर सुरक्षा, तथा स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्थाओं को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी व मनजीत सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!