विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एमएलटी विभाग ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 07 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित जांच के महत्व को रेखांकित करना रहा।
शिविर में प्रशिक्षित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की टीम द्वारा मधुमेह (ब्लड शुगर), रक्तचाप, हीमोग्लोबिन तथा रक्त समूह सहित विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें निःशुल्क की गईं। आधुनिक उपकरणों से की गई जांचों की रिपोर्ट प्रतिभागियों को तत्काल उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
एमएलटी विभाग के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर लाभ उठाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के शिक्षकों, प्रयोगशाला कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!